School Roof Collapse: राजस्थान के झालावाड़ के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश में भी एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई। घटना के दौरान छात्र और शिक्षक कमरे में मौजूद थे और कक्षाएं चल रही थीं। तभी अचानक स्कूल की छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। हालांकि बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद अब प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
बता दें कि यह घटना शहडोल जिले के बोदरी ग्राम पंचायत के शासकीय प्राथमिक विद्यालय की है। जिसकी छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। इस स्कूल का निर्माण 1999-2000 में हुआ था। वर्तमान में कक्षा एक से पांचवीं तक के 33 बच्चे यहां पढ़ रहे हैं। दुर्घटना के वक्त शिक्षक और बच्चे कमरे में मौजूद थे और पढ़ाई चल रही थीं। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि छत गिरने से पहले ही बच्चों को खतरे का आभास हो गया और वे बाहर भाग निकले। इसी दौरान छत गिर गई। दरअसल 25 साल पुराना ये भवन जर्जर होने लगा है। शिक्षकों का कहना है कि पिछले साल छत की मरम्मत कराई गई थी। स्कूल के शिक्षकों का दावा है कि उन्होंने प्रशासन को स्कूल की जर्जर हालत के बारे में आगाह किया था। लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद बच्चों में डर का माहौल है। इस वजह से अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
उधर शहडोल के अधिकारियों ने बताया कि मामला अब सामने आया है। इस मामले में जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। स्कूल की मरम्मत का काम पूरा होने तक कक्षाएं निजी भवन में ही संचालित की जाएंगी। दरअसल मध्य प्रदेश में इस समय बारिश का मौसम है और ऐसे में इमारत की हालत और भी खराब हो सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 जुलाई 2025 को राजस्थान के झालावाड़ ज़िले के पिपलोदी गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि कई बच्चे घायल हो गए थे। इस हादसे ने राजस्थान के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को उजागर कर दिया था। साथ ही, इसने स्कूल भवनों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल