लखनऊ, नगर निगम की हर टेबल के इर्द-गिर्द भ्रष्टाचारी छाया मंडरा रही है। ऐसा यहां सालों से है। इसे देख पाने में अभी तक कोई भी अधिकारी सक्षम नहीं पाया गया है। पूर्व में यहां से विदाई ले चुके आयुक्त सरदार जी की इसके साथ फिट बैठती थी। मगर, भ्रष्टाचार के मामले में सरदार जी की पकड़ अच्छी थी। वह सज धजकर आने वाली फाइलों में बैठी भ्रष्टाचारी छाया को दूर से ही दूर कर देते थे। कभी-कभी तो पन्नों में घुसकर शब्द-शब्द उधेड़ देते थे। यह कला महापौर सुषमा खर्कवाल के पास भी नहीं है। वह भ्रष्टाचार की छाया पूरे निगम को दूर ले जाना चाहती हैं।
इसीलिए इसकी नई इमारत बनाई जा रही है। पूर्व में रहे नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के जमाने में भ्रष्टाचार की शिकायतें भरभर कर आती रही हैं। उनको भी समझने में देर लगी कि जिन बड़े अधिकारियों के पास जांच और कार्रवाई होनी है, उनकी टेबल पर भ्रष्टाचार दांत दिखा रहा है। जिस मामले में बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, उसमें भी आरोपी को दुलार दिया जाता है। यह केवल नगर आयुक्त के पास की बात नहीं है, महापौर सुषमा खर्कवाल के दफ्तर वाले भी खेला कर रहे हैं। जिस काम को एक दिन में हो जाने चाहिए, उनके लिए महापौर को आदेश दिए हुए दो माह बीत चुके हैं।
यदि यह शिकायत फिर ले जाई जाए, तो अधिकारी महापौर को भी समझा देंगे। यही हाल तो आयुक्त गौरव के साथ हो रहा है। अभी तो सड़कों की जांच शुरू भी नहीं की, एक मामला सामने आ गया। ऐसी जाने कितनी सड़क हैं। जिनमें भ्रष्टाचार जमकर नाच रहा है। आयुक्त साहब भी मामले की नजाकत को नहीं पकड़ सके। इसलिए भ्रष्टाचार तो होना ही है। अभी बीते दिन का ही एक मामला ले लीजिए। इसमें गौरव कुमार ने अभियंत्रण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों पर की गई एमबी और नापजोक के अनुसार, रोड की नपाई कराई। निरीक्षण में पाया गया कि कई पत्रावलियों के अनुसार मानक और सड़क में खामियां थीं। नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंता को पत्रावली पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव