भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप है। राज्य के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। तो वहीं छतरपुर जिले के खजुराहो में 44.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया है। आज यानी शुक्रवार को 13 जिलों में लू का अलर्ट है।
कल यानी 26 अप्रैल से तीन दिन तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज लू का असर रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के कारण हो रहा है।
हालांकि प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी और लू रहेगी। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अन्य शहरों में भीषण गर्मी रहेगी। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में भीषण गर्मी रही। भोपाल समेत कई शहरों में दिन इतना गर्म रहा कि सड़कों का डामर तक पिघल गया। छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री और नौगांव में 43.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी को छोड़कर सभी शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। पचमढ़ी में तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उज्जैन में 41.6 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर और जबलपुर में 40.8 डिग्री रहा। रतलाम और शिवपुरी में भी पारा चढ़ा रहा। रतलाम में 43.2 डिग्री और शिवपुरी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इसी तरह नरसिंहपुर में 42.8 डिग्री, मंडला में 42.5 डिग्री, छिंदवाड़ा, सतना, टीकमगढ़-दमोह में 42.4 डिग्री, मलाजखंड में 42.3 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.2 डिग्री, धार में 42 डिग्री, गुना में 41.9 डिग्री, शाजापुर में 41.8 डिग्री, सागर में 41.7 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, खरगोन-रायसेन में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया, सीधी-बैतूल में 41.2 डिग्री और रीवा में 41 डिग्री दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई