झांसीः झांसी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज बजट न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट और दवाओं की कमी से जूझ रहा है। यहां आने वाले मरीजों को चक्की में पीसकर कच्ची दवाएं दी जाती हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में चक्की में पिसी कच्ची दवाओं के लिए पैसे नहीं बचेंगे। वर्तमान में कॉलेज में हरीतकी आंवला, त्रिफला, अश्वगंधा, विभीतिकी आदि कच्ची दवाओं के रूप में उपलब्ध हैं।
इस आयुर्वेदिक कॉलेज में ओपीडी में मरीजों की संख्या प्रतिदिन करीब 150 से 200 रहती है। सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक इन सभी को सभी तरह की दवाएं दी जानी चाहिए, लेकिन फरवरी माह से दवाओं की गंभीर कमी चल रही है। कॉलेज प्रशासन उम्मीद कर रहा था कि नया बजट मिलेगा। इस कॉलेज में करीब 72 तरह की आयुर्वेदिक दवाएं हैं। कॉलेज में भर्ती मरीजों को भोजन देने की भी व्यवस्था है, लेकिन अप्रैल से बजट न होने के कारण दिया जाने वाला आहार पूरी तरह से बंद है अव्यवस्था और लापरवाही का आलम यह है कि 2 साल पहले करीब 2 लाख रुपए में बाल रोग विभाग के लिए खरीदा गया रेडिएटर हीट वार्मर स्टोर में धूल फांक रहा है और ज्यादातर स्टाफ को इसकी जानकारी ही नहीं है, इसे इस्तेमाल करके ट्रायल भी नहीं किया गया है।
इस कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके राठौर के मुताबिक बजट के अभाव में मरीजों का खाना बंद कर दिया गया है और दवाएं भी नहीं बंट पा रही हैं। जैसे ही बजट मिलेगा, सारी व्यवस्थाएं पहले की तरह सुचारू रूप से चलने लगेंगी। रेडिएटर हीट वार्मर के बारे में उनका कहना है कि इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, अगर यह उपलब्ध होगा तो इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई