Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के बाद देशभर में गुस्सा देखने को मिला। देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। वहीं, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने और 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का सख्त आदेश जारी किया है।
इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में सीमा हैदर (Seema Haider) की हो रही हैं। पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आ गई सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में भारतीय युवक सचिन मीना की पत्नी बनकर रह रही है। सीमा हैदर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई थी। भारत आने के बाद सीमा ने सचिन मीना से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात पबजी गेम के जरिए हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। सीमा अब सचिन के साथ रह रही है और दोनों का एक बच्चा भी है, जिसका जन्म भारत में हुआ है।
सरकार के ताजा आदेश के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना पड़ेगा? सीमा हैदर (Seema Haider) के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा की नागरिकता और उसके अवैध तरीके से भारत में प्रवेश से जुड़ा मामला कोर्ट में लंबित है। सीमा ने एक बच्ची को जन्म दिया है, जो फिलहाल अस्पताल में है। उन्होंने बताया कि दया याचिका पहले ही दाखिल की जा चुकी है और वे भारत सरकार के संपर्क में हैं। उनका कहना है कि सीमा अब भारत की बहू हैं और उनकी नागरिकता की प्रक्रिया भी चल रही है।
हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सीमा की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। अंतिम फैसला कोर्ट के फैसले और सरकार की नीति पर निर्भर करेगा। फिलहाल सीमा हैदर के मामले में केंद्र सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। लेकिन यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मामला और गरमा सकता है और इसकी दिशा कोर्ट के फैसले से ही तय होगी।
जानकारों की माने तो मामला पेचीदा है। सबसे पहले तो सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं, जो वैध तरीके से भारत में रह रहे थे, जबकि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत आई थी। इसलिए यह आदेश सीधे तौर पर उस पर लागू नहीं होता। दूसरे, सीमा अब एक भारतीय नागरिक की पत्नी है और उनके बच्चे का जन्म भारत में हुआ है, जिसके चलते इस मामले में मानवीय और कानूनी पहलू अहम भूमिका निभा सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार