बुलंदशहर: कस्बे में एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग ने एक पखवाड़ा पहले जिस अपंजीकृत अस्पताल को सील किया था, वही अब खुल गया है। जानकारों का कहना है कि मोटी रकम वसूलने के बाद अस्पताल संचालकों को अपना अवैध धंधा फिर से शुरू करने की छूट मिल गई है।
यह छापेमारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे को मिली शिकायत के आधार पर एसीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। जांच में पाया गया कि यह अस्पताल बिना किसी पंजीकरण के अप्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा चलाया जा रहा था और यहां प्रसव आदि भी कराए जा रहे थे। कई अनियमितताएं पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया और अस्पताल को सील कर दिया गया। अब शुरू होता है सेटिंग का पहले से चल रहा खेल। अस्पताल चलाने वालों ने मध्यस्थ के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क साधा। कैसे भी करके अस्पताल खोल दिया।
ताजा खबर यह है कि अपंजीकृत अस्पताल अब खुल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की सील गायब है। अस्पताल संचालकों को फिर से मरीजों की जान से खेलने की खुली छूट मिल गई है। उधर, सीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल ने बताया कि जिस जगह पर अस्पताल चल रहा था, उसके मालिक ने हलफनामा दाखिल किया है कि उक्त जगह अब अस्पताल वालों से खाली करा ली गई है। अगर अस्पताल चल रहा है तो कल फिर जांच कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि नोडल अधिकारी से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मामला क्या है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा