उच्चेन (राजस्थान) : एसडीएम भारती गुप्ता ने उच्चेन क्षेत्र के कई सरकारी कार्यालयों सहित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान नगरपालिका कार्यालय में दो कार्मिक अनुपस्थित मिले। वहीं दूसरी तरफ जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने उपस्थिति पंजिका में कई दिनों से हस्ताक्षर नहीं किए थे। कनिष्ठ अभियंता द्वारा 14 जून से लेकर अब तक कोई हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रतिदिन उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही अनुपस्थित कार्मिकों पर नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए। यह जानकारी एक प्रेस रिलीज जारी कर मीडिया को दी गई।
निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा रसोई में 16 जून के 198 टोकन पाए गए, लेकिन पोर्टल पर लाभार्थियों के मोबाइल नंबर गायब थे। इसके अलावा रसोई में योजना की शर्तों के विपरीत कर्मचारियों को पैक्ड फूड बांटते पाया गया। एसडीएम ने इसकी जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
पंचायत समिति भवन के सामने जलभराव की स्थिति को देखते ही एसडीएम का पारा नगरपालिका अधिशासी अधिकारी चढ़ा। उन्होंने तुरंत ही जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उनका यह भी कहना था कि मानसून से पहले सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित हो ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल