झांसीः बीते कई दिनों से झांसी में हुई बारिश ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है। अभी तो मानसून की सिर्फ शुरुआत भर ही हुई है। ऐसे में लोगों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला झांसी की मऊरानीपुर तहसील के ग्राम भटपुरा के फूलपुरा खिरक से सामने आया है, जहाँ सड़क न होने के चलते स्कूली बच्चों ने कीचड़ युक्त सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से सड़क बनवाने की गुहार लगाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज़ादी के इतने सालों बाद भी फूलपुरा खिरक मूलभूत सुविधाओं से दूर है। गांव को जोड़ने वाली सड़क को आज तक पक्का नहीं किया जा सका है। गांव के ही एक युवक का कहना है कि आप ही बताइए साहब, ऐसे में हमारे बच्चे स्कूल कैसे जाएँगे? एक अभिभावक ने हताशा से कहा कि कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को तो दिक्कत होती ही है, सबसे बड़ी परेशानी तब खड़ी होती है जब कोई बीमार होता है। बीमार को अस्पताल तक ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सड़क बनवाने के लिए हर संभव प्रयास किए। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर को भी ग्राम प्रधान के माध्यम से पत्र लिखकर भेजा गया, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनकी सुध नहीं ली। सुनवाई के नाम पर हमें सिर्फ़ आश्वासन मिले, काम कुछ नहीं हुआ। इसी उपेक्षा और मजबूरी के चलते आज स्कूली बच्चों को कीचड़ भरी सड़क पर लेटकर प्रदर्शन जैसा कदम उठाना पड़ा। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क नहीं बनी तो आगामी चुनावों में गांव का कोई भी व्यक्ति वोट नहीं करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह