रामपुरः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर की मासिक बैठक जौहर अली रोड सिविल लाइंस रामपुर स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय रामपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा 'निक्कू पंडित' ने की तथा संचालन जिला महासचिव एवं मीडिया समन्वयक उमेश दुबे ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय ने कहा कि "संगठन की मजबूती का आधार जमीनी कार्यकर्ता होते हैं।
संवाद और अनुशासन से ही कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छू सकती है।" पूर्व विधायक जिला समन्वयक फूलकुंवर ने कहा कि "हमें नए कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाकर संगठन में ऊर्जा का संचार करना होगा।" जिला अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा 'निक्कू पंडित' ने कहा कि "हमारी प्राथमिकता हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करके संगठन को गतिशील बनाना है।" एआईसीसी सदस्य मुतीउर्रहमान 'बबलू' ने कहा कि जिला संगठन को आम लोगों के साथ खड़े होकर विश्वास अर्जित करना होगा। कांग्रेस की यही परंपरा रही है। शहर संयोजक उत्तम सिंह ने कहा कि हम सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा करते हैं कि वे संगठन के विस्तार और विकास को समर्पण भाव से आगे बढ़ाएं।
कांग्रेस के पुनर्गठन का यही मूल मंत्र है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारून खां ने कहा कि शहर कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगा और कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाएगा। महासचिव एवं मीडिया संयोजक उमेश दुबे ने कहा कि अनुशासन, सतत संवाद और सक्रिय भागीदारी से ही संगठन सृजन अभियान को सफल बनाया जा सकता है। बैठक के दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रामपुर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भव्य तरीके से मनोनयन पत्र वितरित किए गए। प्रदेश नेतृत्व की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा सभी से संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। बैठक के अंत में कांग्रेस परिवार के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सचिन त्रिवेदी पूर्व प्रदेश सचिव। एकलव्य वाल्मीकि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी। नुसरत अली खान उर्फ साहिर रजा खान जिला उपाध्यक्ष। दुर्गेश मौर्य, कपिल चौधरी, डॉ. जफर, शकील मंसूरी (कार्यालय प्रभारी), मोईन पठान (पूर्व प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग), कलीम अहमद (जिला अध्यक्ष एनएसयूआई), ताहिर अंजुम, जितेंद्र गंगवार, लीना कपूर शबनम, श्रीमती फिजा (ब्लॉक अध्यक्ष, मिलक), सप्पू अंसारी, एहसान खान राजू, मोहम्मद आसिफ अंसारी, फरीद खान, (जिला अध्यक्ष, आउटरीच कांग्रेस), सतनाम सिंह, वासिक अली, नजाकत अली, एहतेशाम, अब्दुल हसन, गुरबाज सिंह, फुरकान, असलम जावेद, अजीव सिंह, (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित कांग्रेस), वेद राम यादव, वकील अहमद, नोमान खान, (शहर उपाध्यक्ष) सरताज सैफी, शाहबाज खान, मोहम्मद रफी, राजू पाशा, जमील मियां, शानू खान और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से "कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक फैलाने और संगठन को मजबूत करने" का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव