रामपुर: जनपद रामपुर की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण तत्काल मौके पर ही कर दिया गया।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतें और निस्तारण:
सदर तहसील: मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया।
टांडा तहसील: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 19 शिकायतें मिलीं और 3 का निस्तारण हुआ।
स्वार तहसील: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 10 शिकायतें आईं, जिनमें से 2 का निस्तारण किया गया।
शाहबाद तहसील: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 शिकायतें प्राप्त हुईं और 1 का निस्तारण हुआ।
बिलासपुर तहसील: उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 शिकायतें मिलीं और 2 का निस्तारण किया गया।
मिलक तहसील: यहां भी उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का निस्तारण किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों को सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल