Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। संभल के सिंघम के नाम से मशहूर सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) का समेत तीन अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इनकी जगह नए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संभल सर्किल के प्रभारी सीओ अनुज चौधरी को अब चंदौसी के सीओ की कमान सौंपी गई है। अनुज चौधरी हाल ही में होली-जुमा को लेकर बयान देकर चर्चा में आए थे।
जानकारी के मुताबिक, सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी आलोक भाटी को संभल सर्किल का नया CO बनाया गया है। इसके अलावा आलोक सिद्धू को बहजोई सर्किल का नया प्रभारी बनाया गया है। सर्किल के पूर्व सीओ डॉ. प्रदीप कुमार अब सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मौजूदा ट्रैफिक सीओ संतोष कुमार सिंह को यूपी डायल 112 की कमान संभालेंगे। पुलिस विभाग में हुए इन फेरबदल का मकसद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, चुस्त-दुरुस्त और जवाबदेह बनाना है।
बता दें कि होली से पहले सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary ) ने रंगों से असहज महसूस करने वालों को होली पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी थी। सीओ चौधरी ने कहा था कि इस बार होली शुक्रवार को पड़ रही है और उसी दिन जुमे की नमाज भी है। होली एक ऐसा त्योहार है जो साल में एक बार आता है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। अगर कोई होली के रंगों से असहज है तो उसे घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
इस बयान के बाद वह काफी चर्चा में रहे थे। सीओ चौधरी के इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने उन पर निशाना साधा और प्रदेश की योगी सरकार को भी घेरा। इस विवादित बयान को लेकर उन्हें जांच का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। हालांकि, बाद में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर फाइल फिर से खोली गई।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल