Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और एक का बेटा शामिल है। घटना बिथान प्रखंड के सलहा बुजुर्ग गाँव की है। घटना की सूचना मिलने पर लरझा घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, राम उमेश साहू (42) अपने घर में बने पुराने शौचालय के टैंक (सेप्टिक टैंक) की सफाई करने उसमें उतरे थे। इस दौरान पुराने टैंक से नए टैंक में गैस और पानी का रिसाव हो रहा था। जब राम उमेश काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो उनके छोटे भाई दया राम साहू (38) उन्हें देखने और बचाने के लिए उसी टैंक में उतरे। दुर्भाग्य से, अंदर जाते ही वह भी बेहोश हो गए।
जब उनके पिता और चाचा बाहर नहीं आए, तो दया राम साहू का 15 वर्षीय बेटा राधेश्याम साहू उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरा, लेकिन ज़हरीली गैस की चपेट में आकर वह भी बेहोश हो गया। घटना के बाद, ग्रामीणों ने तुरंत जेसीबी और सीढ़ियों की मदद से तीनों को टैंक से बाहर निकाला और हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गए, लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
हसनपुर सीएचसी से तीनों को रेफर किए जाने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में ऑक्सीजन की उचित व्यवस्था नहीं थी, पंखे भी काम नहीं कर रहे थे और मरीजों की हालत गंभीर बताकर उन्हें आनन-फानन में रेफर किया जा रहा था। परिजनों ने कहा कि अगर अस्पताल में समय पर और बेहतर प्राथमिक उपचार मिल जाता, तो तीनों की जान बच सकती थी।
घटना की सूचना पर पहुंची लरझा घाट थाना पुलिस ने भी तीनों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, शौचालय की टंकी साफ करते समय जहरीली गैस के कारण तीनों बेहोश हो गए और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल