मीरजापुरः जिले में समाजसेवा की मिशाल बन चुकी अग्रणी संस्था श्री साईं परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बाबा भीमराव अंबेडकर के जयंती को बिल्कुल अलग ढंग से रक्तदान करके मनाया। रक्त कैम्प पर शुभम गुप्ता के साथ उनकी पत्नी, माता व बेटा-बेटी ने किया रक्तदान।
13 अप्रैल को निफा संवेदना 2 के तहत भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर के जयंती के पूर्व संध्या पर लिनेश क्लब आर्या मीरजापुर व श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संयुक्त बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंडलीय जिला अस्पताल में लिनेस अध्यक्ष बन्दना राय की अध्यक्षता में किया गया। रक्तदान के प्रथम श्रेणी में श्री साईं परिवार के अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने अपना रक्तदान किया। उसके बाद रक्तवीर अतुल गुप्ता, गोवर्धन दास, अंकित कसेरा, रिजवान अंसारी के रक्तदान के बाद लिनेश क्लब आर्या की सदस्य सिम्पल साध ने अपने पुत्र अंशीत साध का रक्तदान कराया।
इसके साथ ही साथ श्वेता गुप्ता ने भी अपने पुत्र कृष गुप्ता पुत्री प्रतीक्षा के साथ रक्तदान किया। अक्सर माता-पिता बच्चों को रक्तदान करने से रोकते हैं, डांटते हैं लेकिन इस कैम्प में माता के साथ बेटा-बेटी रक्तदान करते नजर आए। लिनेश क्लब आर्य की अध्यक्ष बन्दना राय ने अपने टीम सिम्पल साध, शालिनी पाण्डेय, श्वेता गुप्ता का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में शुभम गुप्ता, संजय चंद, अनुराग कसेरा, रामकरण चौधरी, दिनेश पाण्डेय, रीगन जायसवाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया। सफल कार्यक्रम के लिए रक्त कोष के पीआरओ रामकुमार गुप्ता, डॉ. विनोद कन्नौजिया की देखरेख में सफल रक्तदान हुआ। संस्था के लोगों ने रक्त कोष के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई