श्रीगंगानगर: सादुलशहर में हाल ही में आयोजित एक ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण से जुड़े नियमों में हुए नवीनतम संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी रजिस्ट्रार, ग्राम विकास अधिकारियों, नगरपालिका और स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया था, ताकि वे इन महत्वपूर्ण बदलावों को समझ सकें और उनका सही ढंग से पालन कर सकें।
प्रशिक्षण ग्रामीण रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) समस्त ग्राम विकास अधिकारी सादुलशहर और शहरी रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्राइमरी हेल्थ सेंटर के अधिकारी एवं कर्मचारी और प्राइवेट हॉस्पिटल के जन्म-मृत्यु शाखा के अधिकारी व कर्मचारी के लिए जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एव उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीगंगानगर सरोज मूंड की अध्यक्षता में आयोजित किया गया सरोज मूंड द्वारा सांख्यिकी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए जन्म-मृत्यु अधिनियम 1969 (संशोधन 2023) एवं राजस्थान जन्म-मृत्यु नियम 2000 (संशोधन 2025) में हुए संशोधनों से अवगत कराया गया। विकास अधिकारी सादुलशहर राजेन्द्र जोईया द्वारा जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण के समस्त कार्य समय पर संपादित करने हेतु समस्त ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यालय उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीगंगानगर से आए मास्टर ट्रेनर सांख्यिकी निरीक्षक शिल्पा द्वारा उक्त संशोधनों के विषय में विस्तार से बताया गया एवं जन्म मृत्यु, विवाह रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी विकास कुमार, संगणक संजीव कुमार, जिला स्तर से मास्टर ट्रेनर शिल्पा सांख्यिकी निरीक्षक, संगणक अनुपम कुमार एवं सहायक प्रोगामर दीपक उतरेजा आदि उपस्थित रहे
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई