Rudraprayag: पंच केदारों में शामिल प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्रीमद्महेश्वर मंदिर के कपाट 21 मई को कर्क लग्न में प्रातः शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। इसी तरह तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ के कपाट 2 मई को मिथुन लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
पौराणिक परंपराओं के अनुसार पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मंदिर समिति के आचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना के बाद मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। श्री तुंगनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल मरकारेश्वर मंदिर मक्कूमठ में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पुजारी विजय भारत मैठाणी ने पूजा-अर्चना व पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय की।
इस संबंध में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद रावल निवास सभागार में मंदिर समिति कार्मिकों की यात्रा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली 18 मई को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में विराजमान होगी। पहला पड़ाव 19 मई को राकेश्वरी मंदिर रांसी होगा। दूसरा पड़ाव 20 मई को गौंडार होगा और 21 मई की सुबह श्री मद्महेश्वर मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 21 मई बुधवार को कर्क लग्न में सुबह 11.30 बजे शुभ मुहूर्त में श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
इसके अलावा तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ की चल विग्रह डोली 30 अप्रैल को मरकरेश्वर मंदिर मक्कूमठ स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी। इस दिन 30 अप्रैल को भूतनाथ मंदिर में प्रवास होगा। एक मई को तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से चोपता पहुंचेगी। 2 मई की सुबह भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली चोपता से तुंगनाथ पहुंचेगी तथा 2 मई को प्रातः 10.15 बजे मिथुन लग्न में तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह