Rudraprayag Cloud Burst : उत्तराखंड में एक बार फिर प्राकृतिक का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रुमसी गांव में शुक्रवार रात अचानक बादल फटने से भीषण तबाही हुई। इस हादसे के बाद बिजयनगर समेत कई गांवों में अफरा-तफरी मच गई। कई घर मलबे में दब गए। जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही भारी मात्रा में कृषि भूमि नष्ट हो गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस आपदा में अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
दरअसल उत्तराखंड के कई जिलों में जबरदस्त बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण इलाके में लगातार भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले में अचानक बादल फटने से कई जगहों पर मलबा और पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं।
इस आपदा का असर केदारनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से शनिवार को बताया कि सोनप्रयाग से आगे के इलाकों में लगातार भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। इससे यात्रा मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को गौरीकुंड में अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानी और सूझबूझ के साथ राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान रास्ते में फंसे लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पीडब्ल्यूडी कर्मियों की मदद से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी युद्धस्तर पर चल रहा है ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल हो सके और तीर्थयात्रियों को आगे की यात्रा के लिए सुरक्षित मार्ग मिल सके। एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र में तैनात है और हर स्थिति पर नज़र रखे हुए है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल