Rudraprayag Bus Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बद्रीनाथ हाईवे पर एक टेंपो ट्रैवलर (Tempo Traveller) अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी (Alaknanda River) में गिर गया। हादसे बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 18-20 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोगों को निकाल लिया गया है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपेरशन जारी है। बचाव दल मौके पर मौजूद है।
मिली जानकारी के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर (Tempo Traveller) ऋषिकेश से बद्रीनाथ जा रहा था। हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में करीब 18-20 लोग सवार थे। जब टेंपो-ट्रैवलर रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलथिर क्षेत्र में पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी (Alaknanda River) में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। साथ ही स्थानीय लोग भी मदद करने में जुटे हुए है।
उधर ओर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "जिला रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की खबर बेहद दुखद है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव टीमों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मैं इस संबंध में लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।"
उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश के कारण इस समय अलकनंदा नदी (Alaknanda River) में पानी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में घटना के बाद बचाव दल पूरी मेहनत कर रहा है और लापता लोगों को खोजने की पूरी कोशिश कर रहा है। अलकनंदा नदी में गिरे टेंपो ट्रैवलर का पता नहीं चल पाया है। अब तक 8 यात्रियों को बचा लिया गया है और उनमें से 6 को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई