झांसी: रोटरी क्लब झांसी सिटी ने बीती रात अपना 41वां चार्टर दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्लब की चार दशक पुरानी सेवा यात्रा को 'सेवा के 40 साल बेमिसाल' थीम के साथ प्रस्तुत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मेजर डोनर नीरव निमेष अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा उपस्थित रहे। विधायक श्री शर्मा स्वयं पिछले 17 वर्षों से क्लब के सक्रिय सदस्य हैं। क्लब के चार्टर मेंबर व सचिव ललित जैन ने क्लब की समाजसेवा की उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया।
उन्होंने बताया कि झांसी में पोलियो उन्मूलन अभियान में क्लब की भूमिका ऐतिहासिक रही है, जब प्रारंभिक दौर में लोगों में वैक्सीन को लेकर झिझक थी। इसके बावजूद रोटरी क्लब ने जनजागरूकता और सेवा भावना से इस अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। शिक्षा के क्षेत्र में क्लब द्वारा एक जर्जर विद्यालय को गोद लेकर पूरी तरह नया स्वरूप दिया गया। बच्चों के लिए सुरक्षित रास्ता और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं में झांसी मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन सेंटर का संचालन और जन्मजात विकलांग बच्चों के इलाज की व्यवस्था की गई। बुज़ुर्गों के लिए भी क्लब ने अयोध्या और वृंदावन की तीर्थ यात्राएं आयोजित कीं। माताओं के लिए अस्पताल परिसर में विश्राम शेड का निर्माण भी क्लब की सामाजिक संवेदना को दर्शाता है। मुख्य अतिथि श्री नीरव निमेष ने जल संरक्षण पर केंद्रित एक प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की और विधायक से इस दिशा में सहयोग का आह्वान किया।
विधायक श्री शर्मा ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि 'यह गौरव की बात है कि मैं इस संस्था का हिस्सा हूं।' समारोह में पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन रोटेरियन आलोक कनकने एवं शुभ्रा कनकने ने किया। कार्यक्रम का समापन क्लब अध्यक्ष श्री अतुल दुबे और सचिव प्रदीप साहू द्वारा सभी रोटेरियन सदस्यों और अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा