Shahjahanpur News :शाहजहाँपुर स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रोहिलखंड हॉस्पिटल, बंथरा के मुख्य सभागार में मंगलवार को एक प्रभावशाली यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, डॉक्टरों, स्टाफ और स्थानीय नागरिकों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. (कर्नल) रवीन्द्र नाथ शुक्ला ने यातायात पुलिस टीम का स्वागत कर की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जीवन रक्षा की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी एक बड़ी त्रासदी को रोक सकती है। उन्होंने कॉलेज परिवार की ओर से इस अभियान में निरंतर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान चांसलर डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में सुरक्षित ड्राइविंग की आदत डालना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और मोबाइल फोन से दूरी रखना ही सड़क पर जीवन को सुरक्षित रखने की मूल कुंजी है। यातायात प्रभारी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नए यातायात कानूनों, दंड प्रावधानों और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाना न केवल जोखिमपूर्ण है बल्कि दंडनीय अपराध भी है। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बताए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सर्वेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी सावधानियाँ बड़े हादसों से बचाती हैं। वहीं, पुलिस यातायात अधिकारी आर.पी. गौतम ने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट को मजबूरी नहीं, आदत बनाएं। असावधानी ही सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण है।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस टीम ने छात्रों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा पंपलेट, नियम पुस्तिकाएँ और ‘सेफ ड्राइविंग टिप्स’ वितरित किए। उपस्थित विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि यह सत्र उनके जीवन में सुरक्षित ड्राइविंग की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। इस मौके पर कुलपति डॉ. किरन अग्रवाल, डॉ. आलोक अग्रवाल, सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, डॉक्टरगण, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा सुरक्षित ड्राइविंग, सुरक्षित जीवन का संकल्प लेकर किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई