श्रीगंगानगरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशन में बुधवार को जिले के उपखण्ड अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पहल के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को समाप्त करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
एसडीएम नयन गौतम, सूरतगढ़ एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा, श्रीकरणपुर एसडीएम श्योराम, घड़साना एसडीएम प्रिया बजाज सहित अन्य उपखण्ड अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों पर अवैध ढाबों और अतिक्रमणों को चिन्हित कर उन्हें हटाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। तीखे व अनावश्यक मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर लगाने, साइनेज लगाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने तथा चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को समाप्त करने के भी निर्देश दिए गए।
सूरतगढ़ एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा को मोकलसर फांटा पर अवैध ढाबे, तीखे मोड़, स्पीड ब्रेकर और साइनेज का अभाव मिला। राजियासर-पीलीबंगा मार्ग पर भारतमाला रोड पर भी अवैध ढाबे संचालित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मुख्य मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परिवहन, पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से समय-समय पर यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएँ। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों के कार्मिकों के लिए कार्यशालाएँ आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाए। उन्होंने मुख्य मार्गों एवं व्यस्त क्षेत्रों में साइनबोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर लगाने के भी निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल