लखनऊ: विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किये जा रहे ग्रीन कॉरिडोर व राष्ट्र प्रेरणा स्थल को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ रही है। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि कुछ स्थानों पर वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। जाम में फंसने का डर भी नहीं रहेगा। लोगों की खुशी देखने के लिए हनुमान सेतु के पास से टू लेन ब्रिज, निशातगंज ब्रिज पर फोर लेन सड़क, कुकरैल नदी पर फोर लेन ब्रिज व निशातगंज से कुकरैल बंधा चौड़ीकरण का कार्य जून तक पूरा करने के लिए कई बड़े अधिकारी ज्यादा से ज्यादा निरीक्षण कर अपडेट ले रहे हैं। चौक में नींबू पार्क रोड से चरक चौराहे की ओर यातायात को भी सरल करने के लिए सड़क को चौड़ा किया जाना है।
ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके पूरे होने से हनुमान सेतु से समतामूलक चौराहे तक वाहन सीधे फर्राटा भरेंगे। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किये जा रहे ग्रीन कॉरिडोर व राष्ट्र प्रेरणा स्थल का मंगलवार 08 अप्रैल को निरीक्षण किया था। प्राधिकरण में 09 अप्रैल को भी इस बात की चर्चा होती रही कि जिलाधिकारी का सभी कार्यों में मानकों पर ज्यादा फोकस है। उनके निरीक्षण के बाद हनुमान सेतु से समतामूलक चौराहे तक बनाए जा रहे मार्ग का निर्माण और तेज कर दिया गया है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अलावा प्रभारी मुख्य अभियंता संजीव कुमार गुप्ता भी इन दिनों विकास कार्यां की गुणवत्ता पर बराबर ध्यान दे रहे हैं। डीएम के निरीक्षण में भी यह दोंनो मौजूद थे। ग्रीन कॉरिडोर और उससे जुड़े विकास कार्यां की सीएम ऑफिस भी कई बार जानकारी ले चुका है। इन विकास कार्यां में ही पक्का पुल से डालीगंज तक 1.8 किलोमीटर लंबा आरओबी फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है। इसमें काफी काम पूरा हो चुका है। इधर, 210 मीटर लंबे हनुमान सेतु को दो लेन ब्रिज का रूप दिया जा रहा है।
इसे जून 2025 तक पूरा कर लिया जायेगा। इसी तरह निशातगंज ब्रिज पर 240 मीटर लंबे चार लेन का निर्माण कार्य भी जून, 2025 तक ही पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत हनुमान सेतु से निशातगंज तक बंधा चौड़ीकरण में अस्थाई निर्माण बाधा बन रहे थे। इसको नगर निगम जल्द ही पूरी तरह से हटा देगा। इसी तरह से कुकरैल नदी पर 240 मीटर लंबाई में बनाए जा रहे चार लेन ब्रिज का काम भी जल्द पूरा किया जाना है। यहां करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसी जून तक बाकी काम भी पूरा करा लिया जाएगा। कुकरैलनदी ब्रिज के मर्जिंग प्वाइंट पर रोटरी का निर्माण कराया होना है। इससे वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।
हेरिटेज जोन में यातायात को सुगम बनाने के लिए नींबू पार्क से चरक चौराहे तक मार्ग का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं, इसलिए सड़क के बाईं ओर हुसैनाबाद ट्रस्ट की भूमि को उपयोग में लेते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।
वसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे में 65 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किये जा रहे राष्ट्र प्रेरणा स्थल के कार्य को और तेज कर दिया गया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मीडिया को बताया है कि कैफेटेरिया, ट्वायलेट ब्लॉक, गेट, हैलीपैड आदि विकास कार्य वसंतकुंज योजना में हो रहे हैं। म्यूजियम ब्लॉक में क्लैडिंग का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा करा लिया गया है। इससे संबंधित सभी कार्य दिसंबर 2025 तक पूरे होने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा