विदिशाः मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सिरोंज तहसील क्षेत्र के मदागन घाटी में गुरुवार देर रात बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला समेत चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है और पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक, विदिशा जिले के सिरोंज से गुरुवार को इंदौर के पास मानपुर तहसील के आमलीपुरा गांव में बारात आई थी। आदिवासी परिवार में शादी समारोह के बाद रात में बारात पिकअप वाहन से लौट रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे मदागन घाटी के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लटेरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य 12 घायलों का इलाज चल रहा है। देर रात कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी लटेरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से बात की।
हादसे की सूचना मिलते ही लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारात इंदौर के आमलीखेड़ा गांव लौट रही थी। ये लोग सिरोज के जटाशंकर के पास से बारात लेकर लौट रहे थे। पिकअप में छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष समेत 16 लोग सवार थे। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को तुरंत लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दूल्हा-दुल्हन दूसरी कार में सवार थे। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है।
CM डॉ. मोहन यादव ने हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री संयोजक अनुदान कोष से 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह