Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया। वहीं कई संपर्क मार्गों पर मलबा और बोल्डर गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच गंगोत्री-ऋषिकेश हाईवे पर नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र के पास बुलंदशहर (यूपी) से गंगोत्री जा रहा कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।
घायलों को पीएचसी फकोट में प्राथमिक उपचार के बाद 15 को उच्च उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर और तीन गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। उधर इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तत्काल राहत और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
नरेंद्रनगर एसएचओ संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह सिकंदराबाद बुलंदशहर यूपी से कांवड़ियों को लेकर आ रहा ट्रक ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर फकोट और जाजल के बीच ताछला में सड़क पर पलट गया। ये सभी कांवड़-भंडारा के लिए हर्षिल उत्तरकाशी जा रहे थे। वाहन में कुल 21 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान ट्रक के आगे चार साल का बच्चा भी फंस गया। पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हादसे में ट्रक के नीचे दबने से तीन कांवड़ यात्रियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल है जिनका इलाज चलरहा है। एसएचओ संजय मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। हालांकि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ढलान अधिक होने के कारण चालक ब्रेक पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल