Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड IAS अधिकारी मंगला प्रसाद मिश्रा के बेटे सुधाकांत मिश्रा ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह डूडा में परियोजना अधिकारी थे। मौत की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। वह पिछले 15 सालों से डिप्रेशन में थे।
सुधाकांत मिश्रा के बेटे कार्तिकेय के मुताबिक उनके पिता डूडा में परियोजना में प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर कार्यरत थे और तीन महीने बाद रिटायर होने वाले थे। वह पिछले 15 सालों से डिप्रेशन में थे और दवा ले रहे थे। डिप्रेशन के चलते उन्होंने कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन घर में किसी न किसी सदस्य के होने की वजह से उनकी योजना पूरी नहीं हो पाई।
शनिवार रात कार्तिकेय अपनी सास को अस्पताल में देखकर देर रात लौटे तो देखा कि उनके पिता सुधाकांत का शव बिजली के तार के फंदे से लटक रहा था। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में थे। बेटे की चीख सुनकर जब परिजन पहुंचे तो कमरे के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुधाकांत ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की है। इससे पहले भी वह चार बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल