Jammu-Kashmir Reasi Landslide: जम्मू-कश्मीर में लगातार कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह रियासी जिले में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही हुई। यहां के माहौर तहसील के भद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक मकान ढहने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है।
यह घटना शनिवार सुबह हुई तब हुई जब भूस्खलन ने एक खड़ी ढलान पर स्थित मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मकान मलबे में दब गया। घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। मलबे में सभी सात लोग दब गए। जानकारी होते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों को तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल मलबे में दबे सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान मकान मालिक नजीर अहमद, उनकी पत्नी वजीरा बेगम, पुत्र बिलाल अहमद, मुस्तफा, आदिल, मुबारक और वसीम के रूप में हुई है। नजीर अहमद के सभी पांचों पुत्र नाबालिग थे।
उधर इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने और असुरक्षित इमारतों में रहने से बचने की अपील की है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, "रियासी और रामबन में बादल फटने और बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मैं दुखी हूं। साथ ही शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत अभियान जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।"
गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्टों के अनुसार, अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। खासकर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए भूस्खलन से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।
रियासी और डोडा जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, नदियों के उफान पर होने और कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से 9 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, जम्मू, सांबा और कठुआ समेत कई जिलों में संपत्ति और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर अभी भी ऊंचा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन लगातार नदियों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03
Jhansi News : ढाई साल पुराने भूमि विवाद का डीएम ने कराया निस्तारण, लापरवाह लेखपालों पर एक्शन
2026-06-03
2026-06-03
हस्ताक्षर विवाद : CID समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग
2026-06-03
TMC में कलह के बीच अग्निमित्रा पाॅल का तीखा हमला, कहा- पार्टी के कई नेताओं में असंतोष
2026-06-03
2026-06-03
TMC में फूट! 58 बागी विधायकों ने की ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग
2026-06-03
गिरिडीहः देर रात घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
2026-06-03
Jhansi News: सट्टेबाजों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज, बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल
2026-06-03
SHO Viral Video: बनेड़ा थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने एएसपी को सौंपी जांच
2026-06-03
Pilibhit Farmers Protest: लेखपाल पर किसानों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-03
Pilibhit Firing: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोग घायल
2026-06-03
Jammu and Kashmir: आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 जगहों पर सीआईके की रेड
2026-06-03
2026-06-03