अयोध्याः राष्ट्रीय लोकदल पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगा। यह बात राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने सोमवार को फैजाबाद के सर्किट हाउस में रालोद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान कही।
त्यागी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जातिवार जनगणना के एनडीए सरकार के फैसले का स्वागत करता है। पश्चिम से लेकर पूरब तक राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती ही एनडीए की मजबूती है। आज से पहले 5 मई को मैं अवध क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने अयोध्या आया था। आज फिर अयोध्या आया हूं। मैंने सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं। जो भी जहां से चुनाव लड़ना चाहता है, वह उस क्षेत्र में अपनी तैयारी कर ले।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र सुड्डू मिश्र, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, जिला महासचिव संगठन राम शंकर वर्मा, क्षेत्रीय महासचिव राजेश तिवारी, युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, सचिव नेतराम वर्मा, जिला सचिव अजीत वर्मा, राम जियावन वर्मा, गंगा राम वर्मा, बेचू लाल कोरी, शिक्षक नेता मनोज सिंह, राम विलास यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा