अयोध्याः राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यसमिति की बैठक सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल व अफसर अली मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने की और संचालन जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल दुबे ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गांव के गरीब किसानों की पार्टी है। सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को गांव-गांव जाना होगा। राष्ट्रीय लोकदल किसानों की समस्याओं से कभी समझौता नहीं करेगा और हर कदम पर किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने रालोद आई रे गीत पर भी चर्चा की।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अपने बलबूते जिला पंचायत चुनाव लड़ेगा। अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में जुटने की अपील की। जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर दलित प्रकोष्ठ अवध जोन बेचूलाल ज्ञान, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंत, युवा रालोद जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा रालोद महानगर अध्यक्ष अमित पांडे, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, राममिलन वर्मा, राजितराम वर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवीशरण वर्मा, अनिल पांडे, करिया राम वर्मा, रामजीवन वर्मा, शिवमंगल वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह