लखनऊ : लखनऊ और कानपुर के बीच रैपिड रेल संचालन की प्रक्रिया ने एक और बाधा पार कर ली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने प्रोजेक्ट के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दे दिया है। रैपिड रेल के संचालन से लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा में सिर्फ 40 से 50 मिनट का समय लगेगा। अभी लखनऊ से कानपुर जाने में 1.30 घंटे से अधिक का समय लगता है।
दोनों शहरों के बीच रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव वर्ष 2015 में बनाया गया था। जिसके बाद अप्रैल 2021 में तत्कालीन प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार कराया था। इसके बाद वर्ष 2022 में इस काम को शासन स्तर पर आगे बढ़ाया गया था। यूपी में मेरठ जनपद में रैपिड रेल प्रोजेक्ट संचालित हो रहा है। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल लाइन पर तीव्र गति से काम चल रहा है। मेरठ रैपिड रेल में हाई स्पीड, ऑटोमेटिक डोर, तेज ब्रेकिंग सिस्टम और स्मार्ट टिकटिंग जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।
मेरठ मॉडल की तर्ज पर ही लखनऊ-कानपुर रूट का निर्माण कराने की योजना है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की टीम ने बीते दिनों ही प्रोजेक्ट को लेकर शासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। बैठक में एलडीए से भी राय मांगी गई थी। एलडीए ने अपनी राय में प्रोजेक्ट के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट ( डीपीआर) में लखनऊ की महायोजना का पालन करने को कहा है।
रैपिड रेल का स्टार्टिंग प्वाइंट अमौसी एयरपोर्ट के पास होगा। वर्तमान में लखनऊ से कानपुर तक का सफर पूरा करने में डेढ़ से 2 घंटे का समय लगता है। रैपिड रेल से यह सफर 40 से 50 मिनट में पूरा होगा। रैपिड रेल पर कोहरे का भी कोई असर नहीं होगा। रैपिड रेल ऐसी टेक्नोलॉजी से लैस होगी जो प्रत्येक मौसम में अपनी पूरी रफ्तार से संचालित होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल