Rani Durgavati Sacrifice Day : गोंड समाज ने ऐतिहासिक वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस को बड़ी श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयशंकर पांडे, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव और प्रदेश महासचिव छोटे लाल यादव शामिल हुये। समारोह की अध्यक्षता कन्हैया लाल गोंड ने की, जबकि संचालन दलसिंगार गौड़ ने किया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम सामाजिक चेतना का प्रतीक बन गया।
पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोंड समाज को रानी दुर्गावती से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। गौड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबू राम गौड़ ने रानी दुर्गावती के साहस और बलिदान की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महारानी केवल एक योद्धा नहीं थीं, बल्कि सामाजिक चेतना और नेतृत्व की मिसाल थीं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब तक गोंड समाज शिक्षा, राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी नहीं बढ़ाएगा, तब तक बदलाव मुश्किल होगा।
वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाए कि मौजूदा सरकार गोंड समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोंड समुदाय के साथ भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं और समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी अलग बयान में कहा था, “लोकतंत्र में सबको समान सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो।”
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव, अशोक गौड़, रमाकांत गौड़, जमुना गौड़ और रामसागर गौड़ सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल