प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को दारागंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास स्थापित लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चरणों में नमन करते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक न्यायप्रिय शासक रहीं। उनके शासन से प्रेरणा लेकर उन्हीं के सिद्धांतो पर चलते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा बिना किसी भेदभाव के लोगो को योजनाओं से लाभान्वित करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प सुशासन है। सरकार के द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दूरूस्त बनाया गया। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आदर्श है, उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
उप मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामाीण की लाभार्थी प्रेमा पटेल, मीरा, रंजना, रूकमीना देवी व कविता को आवास की चाभी प्रदान की गयी ।इसी क्रम में रिवाल्विंग फंड योजना के अन्तर्गत 256 समूहों को 30 हजार प्रति समूह की दर से कुल 76 लाख 80 हजार रूपये अंतरित किये गये। सामुदायिक निवेश निधि योजना (सीआईएफ) के अन्तर्गत 573 समूहों को 1 लाख 50 हजार रूपये प्रति समूह की दर से कुल 8 करोड़ 59 लाख, 50 हजार रूपये अंतरित किये गये। इसी तरह से कैश क्रेडिट लिमिट योजना के तहत कुल 311 समूहों को 1 लाख 50 हजार रूपये प्रति समूह की दर से कुल 4 करोड़ 66 लाख 50 हजार रूपये अंतरित किया गया। बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रदेश की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली प्रयागराज की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें हाईस्कूल की श्रेया सिंह तथा साक्षी ओझा एवं इण्टरमीडिएट की महक जायसवाल, शिवानी सिंह, शिप्रा तथा शिवानी यादव है। इसी तरह से बीसी सखी की कुमारी अंजली, अंशु ओझा, सोनम द्विवेदी तथा विद्युत सखी की सुषमा पाल, संजू मौर्या तथा मनीषा द्विवेदी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने सबका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं वर्ष जयंती मनाकर उनका गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा समाज के लोगों तक पहुंचनी चाहिए। कार्यक्रम में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्या,विधायक चायल पूजा पाल विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, नीरज त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल