Ranchi Road Accident: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कांके रोड जाम कर दिया। यह घटना कांके थाना क्षेत्र के जोड़ा पुल के पास हुई। मृतकों की पहचान रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज) की नर्स रश्मि कश्यप और उनकी नाबालिग बेटी के रूप में हुई है।
ये दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब रश्मि अपनी बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी होते ही कांके थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करने में जुटे हुए है।
लोगों ने बताया कि रश्मि कश्यप अपनी बेटी के साथ कांके के चूड़ी टोला में रहती थीं। उनके पति अफ्रीका में नौकरी करते हैं। लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक लापरवाही से यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
उधर डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आक्रोशित लोगों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांके रोड पर भारी वाहनों की तेज गति अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और स्कूल समय में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े