रामपुर : जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए 27-28 सितंबर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों से कुल 13 विधिक और 2 सर्विलांस नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
यह कार्रवाई शहर के स्टेशन रोड, गंगापुर कदीम, केमरी, किले के पास और नसरुल्ला खां बाजार की दुकानों पर की गई।
पुराने आलू को रसायनों द्वारा नया दिखाने की सूचना पर कोल्ड स्टोरेज और थोक विक्रेताओं पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान जनता कोल्ड स्टोरेज, ज्वाला कोल्ड स्टोरेज सहित अन्य स्थानों से दो सर्विलांस नमूने लिए गए।
जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह