रामपुर। जनपद के सैकड़ों शिक्षकों ने आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के तोपखाना स्थित कैंप कार्यालय पर पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी को अनिवार्य रूप से थोपे जाने के विरोध में दिया गया। संघ ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि निशुल्क शिक्षा एवं बाल अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23 उप धारा 2 के तहत स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की शर्त लागू नहीं होती। जबकि 29 जुलाई 2011 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से टीईटी के माध्यम से ही भर्ती हुए हैं।
इसी प्रकार समय-समय पर जिस स्तर पर भर्तियां निकली और जो अहर्ताएं रखी गई सरकार के द्वारा सभी अहर्ताओं को पूर्ण करते हुए ही शिक्षकों ने अपनी नियुक्तियां प्राप्त की है। हाल ही में आए माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले की गलत व्याख्या एवं उससे फैली भ्रांतियों के चलते शिक्षक समाज में गहरी बेचैनी और आक्रोश व्याप्त है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से शिक्षक अवसाद ग्रस्त हो रहे हैं तथा कई शिक्षक असमय काल के गाल में समा गए हैं। इस निर्णय की आड़ में पूर्व नियुक्त शिक्षकों को परेशान करना न केवल न्याय के विरुद्ध है बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी अस्थिर करेगा। संघ ने मांग रखी कि सरकार स्पष्ट आदेश जारी कर 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा सुरक्षा करे, जिससे शिक्षकों में व्याप्त असमंजस की स्थिति समाप्त हो सके।
“शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा शिक्षकों के साथ खड़ा हूँ और हम लगातार शिक्षकों के इस मुद्दे को विभिन्न माध्यमों से रख रहे हैं और आने वाले संसद सत्र में भी इस मुददे को प्रधानमंत्री भारत सरकार के समक्ष मजबूती के साथ रखने का काम किया जाएगा तथा संसद सत्र में भी शिक्षकों की आवाज़ को मजबूती से रखूँगा और आपका पक्ष सरकार तक पहुँचाऊँगा।”
सांसद ने कहा कि शिक्षक समाज देश की रीढ़ है और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर प्रेम सिंह चौहान जिला अध्यक्ष ,चरन सिंह जिला मंत्री, डॉ सरफराज अहमद, नरेंद्र सैनी ,विपिन कुमार, सौरभ शर्मा प्रसन्न प्रकाश सलोनी लोचन ,किरण शर्मा , तरुण पांडे ,महेंद्र कुमार, राकेश कुमार गंगवार ,हमेंद्र देव ,प्रताप सिंह गंगवार ,परवेज अहमद, राम किशोर, नदीम अहमद,सलीम ,डॉ एहसान खां, नरेश कुमार ,अफरोज मियां, अशोक रावत, लक्ष्मण सिंह, जबर सिंह,सरदार राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल