रामपुर : जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में जिला सहकारी बैंक के सभागार में टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनते हैं। इसे देखते हुए जनपद की सभी तहसीलों के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर स्थायी चेक प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। इन चेक प्वाइंटों पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टास्क फोर्स प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे तक सघन जांच अभियान चलाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई वाहन अवैध खनन सामग्री का परिवहन करता पाया गया, ओवरलोड स्थिति में मिला या बिना नंबर प्लेट के संचालित होता पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल चालान और सीजर की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि संदिग्ध गतिविधियों को नजरअंदाज करना कर्तव्यहीनता मानी जाएगी, जिसके लिए संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशिक्षण सत्र में यह भी बताया गया कि जिन वाहनों की बॉडी को नियमों के विरुद्ध बढ़ाया गया है, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे मामलों में वाहन की फिटनेस निरस्त करने के साथ-साथ पंजीकरण निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर अंकुश लगाया जा सके।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने चेक प्वाइंटों पर तैनात कर्मचारियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए अलाव, बैठने की व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि कर्मचारी बिना किसी असुविधा के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह सहित जनपद के सभी उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासनिक अभियान को पूरी निष्ठा और सख्ती से लागू करने का संकल्प दोहराया।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव