रामपुरः समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास रामपुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्रों के प्रवेश सत्र का शुभारंभ रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने किया। उन्होंने छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि 100 शैय्या क्षमता के इस छात्रावास में प्रवेश हेतु पात्र छात्र 15 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं एवं नये फर्नीचर, उपकरण आदि से सुसज्जित कराया गया है। यह छात्रावास उन सभी छात्रों के लिए सुविधाजनक है, जो अपने घरों से दूर रहकर अध्ययन कर रहे हैं। वर्तमान शैक्षिक सत्र में छात्रावास में आवासित रहने हेतु 25 छात्रों द्वारा अपना पंजीकरण समाज कल्याण कार्यालय में करा लिया गया हैं। कोई भी छात्र, जो जनपद रामपुर के किसी भी विद्यालय या कॉलेज इत्यादि में नियमित रूप से प्रवेशित हो और आय प्रमाण पत्र के अनुसार जो छात्रवृत्ति हेतु पात्र हो, छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।
अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अधिवासी छात्र को कॉशन मनी एकमुश्त 100 रुपये तथा पिछडा वर्ग व सामान्य के अधिवासी छात्र को कॉशन मनी एकमुश्त 200 रुपये और कमरे का किराया 25 रुपये प्रति माह अधीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा। शहर विधायक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में स्थापित सेंट्रल लाइब्रेरी (विवेकानंद भवन पुस्तकालय) का शिलान्यास किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में स्थित खंडहर हो रही बिल्डिंग को जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा क्रिटिकल गैप के माध्यम से पुनर्जीवित कर सेंट्रल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा