Rampur Truck Overturns Bolero: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां गंज थाना क्षेत्र में भूसे से भरा एक ओवरलोड ट्रक बोलेरो गाड़ी पर पलट गया। इसमें दबने से बोलेरो चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक SDO की गाड़ी का ड्राइवर था। संयोग से वह हादसे के समय गाड़ी में मौजूद नहीं थे। हादसे के बाद पहाड़ी गेट चौराहे ट्रॉफिक जाम हो गया है।
इस हादसे की सूचना मिलते पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन और JCB की मदद से ट्रक को हटाया गया और बोलेरो ड्राइवर का शव निकाला गया। हादसे पर रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि गंज थाना क्षेत्र में पहाड़ी गेट के पास भूसे से लदा एक ट्रक बोलेरो पर पलट गया। बोलेरो ड्राइवर की दबकर मौत हो गई। बोलेरो गाड़ी पर "उत्तर प्रदेश सरकार" लिखा हुआ था। मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
इस हादसे का एक खौफनाक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ट्रक पीछे से आ रहा था और ओवरटेक करते समय बोलेरो से टकरा गया। जैसे ही ट्रक बोलेरो के बगल में आया, वह मोड़ पर पलट गया और बोलेरो के ऊपर गिर गया, जिससे बोलेरो पूरी तरह से दब गई। हादसे में बोलेरो ड्राइवर की मौत हो गई।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज