रामपुरः थाना खजुरिया, रामपुर की महिला एंटी रोमियो टीम में तैनात महिला कांस्टेबल गंगा देवी, महिला कांस्टेबल अमृता भूषण ग्राम खजुरिया खुर्द में भ्रमण पर थीं। भ्रमण के दौरान खजुरिया खुर्द चौराहे पर दो लड़कियां घूमती हुई मिलीं।
जिन्हें महिला एंटी रोमियो टीम द्वारा थाने लाया गया। लड़कियों को थाना परिसर में बने आगंतुक कक्ष में बैठाया गया तथा खाने के लिए चिप्स, कुरकुरे व फ्रूटी दी गई। जब उनसे उनका नाम पूछा गया तो बड़ी लड़की ने अपना नाम रागिनी जिसकी उम्र करीब 9 वर्ष तथा छोटी लड़की का नाम गुलवीर जिसकी उम्र करीब 4 वर्ष बताया। जब लड़कियों से उनके माता-पिता का नाम पूछा गया तो लड़कियों ने अपना गांव खाता बताया।
जिस पर तत्काल ग्राम खाता की चयनित आशा से फोन पर संपर्क किया गया तथा गांव के अन्य लोगों से जानकारी प्राप्त कर लड़कियों के माता-पिता का पता लगाया गया। लड़कियों के पिता का नाम सत्यप्रकाश पुत्र महेंद्रपाल सिंह तथा माता का नाम प्रीति पत्नी सत्यप्रकाश निवासी ग्राम खाता थाना खजुरिया रामपुर पाया गया। जिस पर माता-पिता को तत्काल थाने पर बुलाया गया तथा दोनों लड़कियों को थाने पर ले जाकर सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर विदा किया गया। इस पर लड़कियों के माता-पिता व ग्रामीणों ने थाना खजुरिया रामपुर पुलिस की प्रशंसा की।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह