रामपुरः पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी सर्विलांस सेल, रामपुर के नेतृत्व में आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेश/निर्देशों के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयासों से 110 गुम हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रूपये है।
आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा बरामद मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को सौंप दिया गया। रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाइल स्वामियों के उदास चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गई। मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उनका खोया हुआ मोबाइल उन्हें वापस मिल सकेगा। मोबाइल धारकों को सचेत किया गया कि वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। सर्विलांस सेल, रामपुर द्वारा अब तक बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल धारकों को उपलब्ध कराये जा चुके हैं। पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, रामपुर।
2- उपनिरीक्षक टीकाराम चौहान सर्विलांस सेल, रामपुर।
3- हेड कांस्टेबल 653 दीपक चहल सर्विलांस सेल, रामपुर।
4- हेड कांस्टेबल 670 दीपक कुमार सर्विलांस सेल, रामपुर।
5- कांस्टेबल 644 जय कुमार सर्विलांस सेल, रामपुर।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह