रामपुर: रामपुर जिले के थाना गंज में मिशन शक्ति केन्द्र के तहत 7 वर्ष की बच्ची और 3 वर्ष के बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को महज 20 मिनट के भीतर उनके परिजनों से मिलवा दिया। यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत की गई।
मिशन शक्ति केन्द्र, थाना गंज को एक गुमशुदा बच्ची के बारे में सूचना प्राप्त हुई। यह बच्ची, जो दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित पंत हॉस्पिटल की निवासी है, अपनी रिश्तेदारी के सिलसिले में मोहल्ला घेर इनायत दूल्हा खा, थाना गंज आई हुई थी। रास्ता भटक जाने के कारण बच्ची अपने घर से दूर निकल गई। मिशन शक्ति केन्द्र पर इस सूचना के तुरंत बाद प्रभारी निरीक्षक गंज और उप निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई की। 20 मिनट के अंदर बच्ची को मोहल्ला घेर तौगा के पास स्थित पांच कब्र से ढूंढकर थाने पर लाया गया। इसके बाद बच्ची के परिजनों से संपर्क किया गया और मिशन शक्ति केन्द्र बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द किया गया। इसी तरह, थाना गंज के मछली बाजार निवासी एक 3 वर्षीय बच्चा भी गुम हो गया था। बच्चा अपने घर के बाहर खेलते समय रास्ता भटककर कहीं निकल गया था। इस बारे में उसके पिता ने मिशन शक्ति केन्द्र, थाना गंज पर सूचना दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद मिशन शक्ति केन्द्र की टीम ने कार्यवाही शुरू की और 20 मिनट के भीतर बच्चे को ढूंढकर थाने पर लाया। फिर बच्चे के परिजनों से संपर्क किया गया और मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
रामपुर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की परिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना किसी विलंब के बच्चों को ढूंढकर उनके परिवार से मिलाया, जिससे उनके मन में पुलिस की भूमिका और अधिक सशक्त हुई है। रामपुर पुलिस के इस प्रयास ने यह साबित कर दिया कि मिशन शक्ति केन्द्र का उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है। इस प्रकार की तत्परता और जिम्मेदारी ने स्थानीय समुदाय में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान