रामपुर: रामपुर पुलिस ने फेक आईडी और फर्जी यूपीआई बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 113 एटीएम कार्ड, 101 सिम कार्ड, एक कंप्यूटर सीपीयू और महंगी गाड़ियों, थार और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है।
पुलिस टीम और साइबर सेल के संयुक्त प्रयास में यह कार्रवाई एसपी विद्या सागर मिश्र के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह फेक आईडी और फर्जी पेमेंट गेटवे तैयार कर देशभर के लोगों को ठगता था। आरोपियों ने वाट्सएप पर लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर लिए और फिर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लिए। पुलिस ने गिरोह के ठिकाने पर छापेमारी की, जो थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में शान होटल के पीछे स्थित एक मकान में चल रहा था। पुलिस ने मौके से तकनीकी उपकरणों और ठगी के रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं।
एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरोह देश के कई राज्यों में सक्रिय था। आरोपियों का कनेक्शन कई ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स से जुड़ा हुआ था। पुलिस जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई