रामपुरः जनपद रामपुर की यूपी-112 टीम ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करते हुए UP112 Performance Dashboard पोर्टल के रैंकिंग सिस्टम में माह अक्टूबर 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक रामपुर ने इस उपलब्धि पर जनपद की पूरी टीम को बधाई दी और उनके समर्पण, अनुशासन व टीम भावना की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि रामपुर जनपद ने यह उपलब्धि लगातार बनाए रखी है — सितंबर 2024 से लेकर अक्टूबर 2025 तक यानी लगातार 14 बार यूपी-112 के प्रदर्शन मूल्यांकन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस रैंकिंग सिस्टम में पुलिस रिस्पांस वाहनों (PRV) के प्रदर्शन का मूल्यांकन विभिन्न मापदंडों के आधार पर किया जाता है, जिनमें —
- औसत रिस्पांस टाइम
- एक्नॉलेजमेंट, इन-रूट और अराइवल टाइम
- PRV उपलब्धता
- कॉलर फीडबैक की गुणवत्ता
- ROIP गतिविधियां
- इवेंट क्लोजर सिस्टम
- अर्ली अराइवल रिपोर्ट्स और
- विजीलेंस जांच रिपोर्ट के अंक शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यूपी-112 के कुशल नेतृत्व में यह सफलता संभव हो सकी। निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ने रामपुर पुलिस को राज्य में एक आदर्श मॉडल जनपद के रूप में स्थापित किया है।
पुलिस अधीक्षक रामपुर ने यूपी-112 टीम को बधाई देते हुए कहा —
“यह उपलब्धि आपके समर्पण और मेहनत का परिणाम है। आप सभी ने तत्परता, संवेदनशीलता और व्यावसायिकता का परिचय देते हुए जनता को समय पर सहायता पहुंचाई है। इसी निरंतरता और सेवा भाव के साथ कार्य करते रहें।”
जनपद रामपुर की यह उपलब्धि स्मार्ट पुलिसिंग और जनसेवा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यक्षमता और तत्परता का प्रतीक है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल