रामपुरः रामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम जनता को जागरूक करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्वार पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में आम जनता के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी के दौरान उपस्थित आम जनता को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे क्रिप-फिशिंग कॉल, लॉटरी/इनाम योजना, ओटीपी शेयरिंग, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी लिंक या ऐप डाउनलोड करके पैसे की ठगी आदि के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही, साइबर अपराध से बचाव हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से जागरूकता उत्पन्न की गई,
अपनी व्यक्तिगत जानकारी (ओटीपी, पिन, पासवर्ड) किसी के साथ साझा न करें।
संदिग्ध लिंक या अज्ञात नंबरों से प्राप्त संदेशों/कॉल पर विश्वास न करें।
बैंक या सरकारी संस्थान कभी भी कॉल करके ग्राहक की गोपनीय जानकारी नहीं मांगते हैं।
मोबाइल पर इंस्टॉल किए जाने वाले ऐप्स को केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म (गूगल प्ले स्टोर/ऐप स्टोर) से ही डाउनलोड करें।
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
सेमिनार में उपस्थित आम जनता ने अभियान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी सतर्क रहने का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह