रामपुर, रूद्र-बिलास किसान सहकारी चीनी मिल्स लि. बिलासपुर की प्रबन्ध समिति की बैठक जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विकास कार्यों के अन्तर्गत किसानों को दिए जाने वाले बीज, खाद, कृषि यंत्रों पर व्यय हेतु एस्क्रो खाता खोलने, मिल समिति के दैनिक कार्यों को 3 माह तक संचालित करने हेतु बजट स्वीकृति, ऑफ सीजन में प्लांट की मरम्मत एवं रख-रखाव, यूनियन के पदों का अनुबंध तथा रिक्त पदों पर निर्धारित स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार आउटसोर्सिंग/जेम पोर्टल के माध्यम से कार्मिकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा के उपरान्त प्रस्ताव पारित किए गए।
पेराई सत्र 2025-26 में क्रय केन्द्र मनुआपट्टी-II जो निजी क्षेत्र की चीनी मिल बहेड़ी को समर्पित है, चीनी मिल-बिलासपुर को सुरक्षित करने, मुख्य राजमार्ग से मुख्य द्वार तक आरसीसी अथवा डामर सड़क निर्माण के अलावा प्रशासनिक भवन में किसानों एवं कर्मचारियों के पेयजल हेतु समर सेबल पम्प/मोटर, वाटर कूलर एवं हैण्डपम्प पर आरओ लगाने सम्बन्धी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में उपस्थित सभी संचालकों को जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में जनपद में साठा धान की बुआई नहीं की जाएगी, हालांकि किसान इसके स्थान पर मक्का की बुआई कर रहे हैं। उन्होंने सभी संचालकों से अपील की कि वे जनपद में अधिक से अधिक गन्ना बुआई करें।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए शासन स्तर पर 70 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे प्लांट के आधुनिकीकरण से क्षमता उपयोग, चीनी रिकवरी आदि में सुधार होगा। जिलाधिकारी ने चीनी मिल के तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांट की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य ऑफ सीजन में उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में सचिव/मुख्य प्रबंधक आरके जैन, उपाध्यक्ष मोहन सिंह व तेजेंद्र सिंह, डायरेक्टर दयाराम, भोलानाथ, रुकम सिंह, रेशम सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, कमलजीत कौर, मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता महेंद्र प्रसाद, मुख्य रसायनज्ञ अमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल