रामपुर: श्री सनातन रामलीला समिति द्वारा उत्सव पैलेस में भव्य श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र फीता काटकर करेंगे। समिति के अध्यक्ष विष्णु शरण अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रात्रि सत्र में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है तथा प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य लीलाओं का मंचन भी इसी मंडली द्वारा किया जा रहा है।
अंतिम दिन 4 अक्टूबर को भव्य सजावट एवं मधुर भजनों के साथ माँ भगवती का जागरण किया जाएगा। समिति के महासचिव वीरेंद्र गर्ग ने कहा कि आप सभी के निरंतर सहयोग से श्री सनातन रामलीला समिति रामपुर अपने 79वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 16 सितंबर से 4 अक्टूबर तक उत्सव पैलेस रामलीला मैदान में श्री राम महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। हमारी समिति का निरंतर प्रयास रहा है कि श्री रामचरितमानस और महाभारत आदि ग्रंथों का उनके मूल स्वरूप में अच्छे कलाकारों द्वारा मंचन कराकर समाज को एक शैक्षिक संदेश दिया जाए।
इस अवसर पर अध्यक्ष विष्णु शरण अग्रवाल, महासचिव वीरेंद्र कुमार गर्ग, सह अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल सोनी ताऊ, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुभाष चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, ईश्वर सरन अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता ठेकेदार, वेद प्रकाश वर्मा, अरविंद कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, निर्भय कुमार गर्ग, डॉ. सौरभ गुप्ता, जुगेश अरोरा कुक्कू भाई, कमलेश कुमार अग्रवाल (एड.), डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, अनिल वशिष्ठ, इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार गोयल, अरुण कुमार अग्रवाल, राम प्रताप सर्राफ, अनिल कुमार चौरसिया, राजीव सरन गर्ग, विनीत कुमार अग्रवाल, शांति शरण राठौर, नितिन कुमार सर्राफ, हरिओम गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, रवीन्द्र कुमार मिश्र, संजय अग्रवाल, डा. सुमित कुमार गोयल, पंकज गर्ग आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई