रामपुरः क़तर के इक्वेस्ट्रियन एंड मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन के महासचिव और प्रिंस ऑफ़ क़तर शेख अहमद बिन नूह अलथानी से रामपुर के पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली ख़ान उर्फ़ नवेद मियां ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान क़तर और भारत के बीच खेल, संस्कृति और युवा सहयोग के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
शेख अहमद बिन नूह अलथानी, जो इन दिनों भारत के दौरे पर हैं, से नवेद मियां की यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड्स में आयोजित इंडियन मास्टर्स पोलो चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान हुई। दोनों ने इस मौके पर घुड़सवारी खेलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान प्रिंस ऑफ़ क़तर ने नवेद मियां को अपने देश आने का निमंत्रण दिया और घुड़सवारी खेलों में भारत–क़तर के बीच संभावित सहयोग को लेकर चर्चा की।
नवाब काज़िम अली ख़ान ने बताया कि क़तर आज घुड़सवारी खेलों में विश्व स्तर पर अग्रणी राष्ट्र बन चुका है। वहां के घुड़सवार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क़तर इक्वेस्ट्रियन एंड मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए विशेष ग्रासरूट प्रोग्राम्स चला रहा है, जिनमें दौड़, तैराकी, घुड़सवारी, निशानेबाज़ी और तलवारबाज़ी जैसे खेल शामिल हैं।
नवेद मियां ने कहा कि शेख अहमद बिन नूह अलथानी का योगदान घुड़सवारी और आधुनिक पेंटाथलॉन खेलों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में अहम रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में भी इन खेलों को लोकप्रिय बनाने और युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए कई पहलें की जा सकती हैं, जिन पर क़तर के साथ साझेदारी उपयोगी सिद्ध होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई