रामपुरः रामपुर नगर विधानसभा के नया गंज मंडल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यशाला में जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी मुख्य अतिथि थे। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अर्जुन रस्तोगी ने कहा, "हम सभी को मिलकर अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करना होगा।"
आप सभी जानते हैं कि देश की बढ़ती ताकत और विस्तारित होती अर्थव्यवस्था के कारण दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए हम सभी को दृढ़ संकल्प के साथ काम करना होगा। हमें "स्वदेशी अपनाओ, विदेशी छोड़ो" के नारे को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना होगा। आप सभी जानते हैं कि विदेशी उत्पाद विदेशी कंपनियों को लाभ पहुँचाते हैं, जबकि स्वदेशी कंपनियों के उत्पादों का उपयोग करने से हमारे देश को लाभ होता है।
देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हम सभी को स्वदेशी अपनाना होगा और अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद खरीदने होंगे। कई ऐसे उत्पाद हैं जिनके लिए, भले ही हमें पूरी तरह से स्वदेशी कंपनियाँ न मिलें, फिर भी हमारे पास विकल्प मौजूद हैं।
हमें मेक इन इंडिया वाली कंपनियों से सामान और उत्पाद खरीदने चाहिए। यानि चाहे कोई अंतरराष्ट्रीय कंपनी हो या विदेशी, अगर वह हमारे देश में सामान बना रही है और जिसमें हमारे भाइयों की मेहनत और पसीना लगा है, तो हम उन उत्पादों को खरीद भी सकते हैं क्योंकि उसके उत्पादन से हमारे देश के लोगों को रोज़गार भी मिलता है। प्रधानमंत्री ने कई योजनाएँ शुरू की हैं, चाहे वो वोकल फ़ॉर लोकल हो या वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, और मेक इन इंडिया से हम सभी परिचित हैं।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष राजू सुमन, मनु दक्ष सक्सेना, कमल तुरैहा, बीना अग्रवाल, पवन कश्यप, रंजीत कटारिया, सार्थक वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अजय चंद्रा, रविंद्र शर्मा, रईस अहमद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल