रामपुरः सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह व पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायत निस्तारण रजिस्टर व अधिकारियों की उपस्थिति रजिस्टर की समीक्षा करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को जांचने के लिए शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर बात की।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं द्वारा कुल 25 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, नगर पालिका, खाद्य एवं आपूर्ति, विकास खण्ड सहित विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने वहां उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाली जन शिकायतों को संवेदनशीलता से लेते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्यवाही करें, जिससे आम जनता को उचित समाधान मिल सके। तहसील मिलक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अम्बरीष कुमार बिन्द की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
तहसील टाण्डा में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा0 नितिन मदान की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतें प्राप्त हुई तथा 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील स्वार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 23 शिकायतें प्राप्त हुई तथा 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील बिलासपुर में उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इसके अलावा तहसील शाहबाद में उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं तथा 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार