रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज तीव्र गति से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रवाद, एकता और संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए देश को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
शाहबाद क्षेत्र में आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने किया। इसके बाद वह स्कूल, कालेज के बच्चों और भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चले। सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ दौड़ लगाई। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि आज का भारत एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर जिस मजबूत भारत की नींव रखी थी, उसी आदर्श को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में उतारें और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज को एकजुट करने का कार्य करें। उनके अनुसार देश की प्रगति तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्ग एक दिशा में आगे बढ़ें और राष्ट्रहित के लिए सक्रिय रहें। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए विभिन्न नारे लगाए। अंत में हरीश गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रन फ़ॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं और आगे भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, मुन्नी देवी, सुरेश गुप्ता, रविंद्र रवि, नरेंद्र ठाकुर, विवेक पांडेय, संजय यादव, विकास दीक्षित, महेश चंद्रवंशी, राजकुमार गुप्ता, सुमित भटनागर, अनुभव शर्मा, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज