रामपुरः रामपुर रजा लाइब्रेरी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि धर्म पूछकर पहलगाम में गोली चलाने वाले कायरों को दफनाने वाली भारतीय सेना के शौर्य को नमन करने के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के रामपुर रजा लाइब्रेरी एवं संग्रहालय की "एक देश एक धड़क यात्रा" 19 मई को निकाली जाएगी। ये यात्रा गांधी समाधि, से शुरू होकर लाइब्रेरी परिसर तक जाएगी और यात्रा का समय शाम 5 बजे का रखा गया है।
भारतीयों की एकता ने भारत के टुकड़े करने का सपना देखने वाले भारत विरोधी षड्यंत्रों को परास्त कर दिया है। कुछ लोग जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर, भारतीय सेना को विघटित करने के लिए जहरीली राजनीति कर रहे हैं। यह यात्रा उनका खुलकर विरोध करती है। पूरा भारत बिना किसी भाषा, धर्म, जाति, संप्रदाय, पंथ या क्षेत्र के भेदभाव के धार्मिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुआ है और अपनी सेना के अदम्य साहस पर अपना सिर झुकाया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के प्रति सम्मान रखने वाले देशभक्त और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की गई कि वे "एक देश एक धड़क यात्रा" में शामिल होकर पूरी दुनिया को यह संदेश दें कि सभी भारतीय एक हैं, हम एक देश हैं, एक धड़कन हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल