रामपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सिडको के अध्यक्ष वाई.पी. सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया।
वाई.पी. सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आप सभी को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 27 देशों द्वारा सम्मानित किया गया है, जो हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।"
आज अगर किसी ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को जवाब दिया है, तो वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही दिया गया है। आप सभी जानते हैं कि आज भारत की प्रगति और अर्थव्यवस्था को देखते हुए, दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी भारत का मुकाबला करने में असमर्थ है। भारत की कूटनीति के सामने बड़े से बड़े देश भी धराशायी होते नजर आए हैं। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और मोदी के नेतृत्व में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। मेरा आप सभी से एक ही अनुरोध है कि हम भी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व का अनुसरण करें और उनके कहे अनुसार मेक इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता दें ताकि हमारा देश और आगे बढ़ सके।
सम्मेलन में पिछड़ा राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, बैंक चेयरमैन मोहन लाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, अशोक बिश्नोई, रविन्द्र सिंह रवि, संजय पाठक, मोहन कुमार लोधी, विकास दीक्षित, अर्जुन रस्तोगी, दीपक गोयल, श्रीष गुप्ता, संदीप अग्रवाल सोनी, शैलेन्द्र शर्मा, शकुंतला लोधी, सचिन सिंह, ओम प्रकाश लोधी, प्रतिभा अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, जगपाल यादव आदि उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह